26 जनवरी से पहले भोपाल आ सकते हैं शाह
महू में कांग्रेस की रैली से पहले शहरों में प्रबुद्ध जन सम्मेलन कराएगी बीजेपी
भोपाल । संसद में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस 27 जनवरी को महू में जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली निकालने जा रही है। इस रैली के पहले बीजेपी भी मप्र के बड़े शहरों में संविधान को लेकर सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी कर रही है। गणतंत्र दिवस के पहले केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल आ सकते हैं। एमपी बीजेपी 25 जनवरी को भोपाल में हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी में हैं। हालांकि, अभी बीजेपी के केन्द्रीय नेतृत्व की ओर से सम्मेलन की तारीख तय नहीं की गई है। महू स्थित भीमराव अंबेडकर जन्मस्थली पर जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली के बाद कांग्रेस की यात्रा देश के गांव-गांव तक जाएगी। कांग्रेस अमित शाह के बयान को अंबेडकर विरोधी मानसिकता बताते हुए उनके गृह मंत्री के पद से इस्तीफे की मांग पर अड़ी है।



वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
दूसरों की किस्मत बताने वाली अन्ना खुद नहीं जान पाईं अपना भविष्य, पावर बैंक ब्लास्ट में झुलसीं
विपक्ष के विरोध से नहीं चली कार्यवाही, दोनों सदनों में मचा घमासान
खर्च की रफ्तार पर CAG की चिंता, 93 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अधूरा
छात्रा से दुष्कर्म मामले में बड़ा एक्शन, संविदा शिक्षक गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा