घर में सो रही युवती से युवक ने किया दुष्कर्म
उन्नाव । जिले की कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। परिजन उसे गंभीर हालत में लेकर सीएचसी पहुंचे। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। लेकिन पुलिस ने उसे कोतवाली से भगा दिया। पीड़ित ने सीओ से न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने सीओ को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात साढ़े नौ बजे वह बरामदे लेटी थी। तभी गांव निवासी युवक उसके घर में घुस आया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उससे दुष्कर्म किया। शोर सुन कमरे से निकली मां को देख किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए युवक वहां से भाग गया। पीड़िता ने पीआरवी को इसकी सूचना दी। वहीं युवती को गंभीर देख परिजन उसे सीएचसी ले गए। पीड़िता ने घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। सीओ अजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: बिना अनुमति बने मैरिज गार्डन, होटलों के बेसमेंट में चल रहे किचन
मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार भी जब्त
एमपी में गेहूं MSP पर घमासान: ₹2700 प्रति क्विंटल की मांग ने पकड़ा जोर
Chhattisgarh में दंतेश्वरी मंदिर चोरी कांड का खुलासा
Chhattisgarh में धवईपानी-चिल्फी से सिमगा तक 4-लेन सड़क को हरी झंडी