छत्तीसगढ़ के दो किसानों को मिला मिलेनियर फार्मर ऑफ़ इंडिया अवार्ड
रायपुर। नई दिल्ली में 1 से 3 दिसंबर को आयोजित मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड-2024 से छत्तीसगढ़ राज्य के नारायणपुर जिले के किसान चौतू राम यादव और नीलकंठ नाग को सम्मानित किया गया। इन दोनों किसानों ने कृषि विज्ञान केंद्र, नारायणपुर के सहयोग से नवाचार और समन्वित कृषि प्रणाली अपनाकर अपनी आय बढ़ाई।
चौतू राम यादव (बांगडोंगरी) ने धान की खेती के साथ पशुपालन, मछली पालन, और केंचुआ खाद उत्पादन से आय के नए साधन विकसित किए। नीलकंठ नाग (बेलगांव) ने धान के साथ सब्जी उत्पादन, मछली और बतख पालन को अपनाकर आर्थिक मजबूती हासिल की। यह सम्मान किसानों की मेहनत और नवाचार का प्रतीक है तथा अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बनेगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव और कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने नारायणपुर के इन किसानों को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।



ग्वालियर में सेवानिवृत्त कर्मचारी पर गंभीर आरोप, बैकडेट में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर का मामला
सुप्रीम कोर्ट ने सोम डिस्टिलरीज को नहीं दी तत्काल राहत, मामला फिर हाई कोर्ट के पाले में, 18 मार्च तक जवाब दाखिल करने का निर्देश, 20 मार्च को हाई कोर्ट करेगा अंतरिम राहत पर फैसला
रतलाम: मीजल्स से 9 वर्षीय बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देने में लगाई पांच दिन
NH-39 पर सड़क धंसने से राहगीर परेशान, सुरंग जैसी खाई बनी बड़ा खतरा
Vir Das ने बताया भारत में क्यों नहीं हो सकती ऑस्कर जैसी अवॉर्ड होस्टिंग
अली फजल ने एनिवर्सरी पर Richa Chadha को दी खास बधाई