फिरोजाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। एक गर्भवती महिला के ऊपर से ट्रक गुजर गया। हादसे में महिला का पेट फट गया। उसके गर्भ में पल रही बच्ची 5 फीट दूर सड़क पर जा गिरी। जिसने भी ये हादसा देखा, उसकी रूह कांप गई। महिला के शरीर के टुकड़े हो गए। लोगों ने पास जाकर देखा तो बच्ची सही-सलामत थी। गर्भवती महिला पति के साथ अपने मायके जा रही थी। हादसे के बाद पति रामू ने कहा कि मेरे आंखों के सामने ट्रक कामिनी के ऊपर से निकल गया। पत्नी तड़प-तड़प कर मर गई। उसके शरीर में कुछ नहीं बचा था। दूर जाकर गिरी मेरी बच्ची रो रही थी। उधर, महिला की मौत की खबर पाकर उसके चाचा कालीचरण की हार्ट अटैक से मौत हो गई। चाचा को कैंसर भी था। महिला और उसके चाचा का बुधवार शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एलके गुप्ता ने बताया कि बच्ची अब पहले से बेहतर है। गिरने से की वजह से उसे धमक लगी है। उसके पेट में अंदरूनी चोट है। जब तक बच्‍ची पूरी तरह ठीक नही हो जाती वह  तब तक अस्पताल में ही रहेगी।