राका के पास ट्रेलर ने मारी टक्कर, स्कूटी सवार की घटनास्थल पर मौत
मंगलवार देर रात को बेमेतरा जिले में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक स्कूटी पर सवार था, जिसे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसा नेशनल हाईवे 30 स्थित ग्राम राका के पास हुआ है।
मिली जानकारी अनुसार, मृतक युवक स्कूटी में सवार था, सामने से आ रहे ट्रेलर ने सीधे टक्कर मार दी। आसपास से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस और डायल 112 को सूचना दी। मौके से युवक को अस्पताल लाया गया, जहां उसकी आने से पहले मौत हो चुकी थी।
देर रात होने के कारण युवक की पहचान नहीं हो सकी। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है। बात दें कि बेमेतरा में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
बीते कुछ दिनों में यह क्षेत्र हादसों का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। स्थानीय लोग ट्रैफिक व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं। इस माह अप्रैल में ही सड़क हादसे में अब तक 8 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं।



राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत