भारत को सौंपा जाएगा आतंकी अर्श डल्ला
नई दिल्ली । कनाडा में बैठकर भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे आतंकी को भारत लाया जाएगा। कनाडा ने आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला का भारत लाने की इजाजत दे दी है। अर्शदीप विदेश में ही बैठकर पंजाब में खालिस्तानी अलगाववाद को हवा दे रहा था। अर्श डल्ला के तार पाकिस्तान से भी जुड़े हुए हैं। अर्श डल्ला पर आरडीएक्स, आईईडी और एके 47 राइफल आपूर्ति करने का आरोप है। एनआईए ने इस संबंध में पंजाब के मोहाली स्थित विशेष न्यायालय में एक याचिका दायर की थी। याचिका को न्यायालय ने मंजूर कर लिया है। अर्श डल्ला ने ही डेरा सच्चा सौदा के एक सदस्य मनोहर लाल की भी हत्या करवाई थी।



किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी