शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक बार फिर मंगलवार को राज्यपाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें हम राज्यपाल मानने को तैयार नहीं हैं। वे तो BJP के प्रचारक हैं। जो राज्यपाल होते हैं वह तो संविधान का ध्यान रखते हैं, लेकिन जिस प्रकार से राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने जो भी वक्तव्य दिया है उससे महाराष्ट्र की जनता में गुस्सा है। लोग इसका विरोध कर रहे हैं, महाराष्ट्र में राज्यपाल की गरिमा खत्म हो गई है।राज्यपाल कोश्यारी पर संजय राउत ने कहा कि सरकार तटस्थ होनी चाहिए और उसे अपने शब्दों और आचरण में गरिमा दिखानी चाहिए। हमारी सरकार छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा फुले या सावित्रीबाई फुले पर बोलती है, क्या वे महाराष्ट्र का मजाक बनाना चाहते हैं।उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य में किसी भी राज्यपाल के खिलाफ इतना गुस्सा कभी नहीं हुआ। लोग हंगामा कर रहे हैं। महाराष्ट्र में राज्यपाल पद की गरिमा खत्म हो गई है, क्योंकि बीजेपी ने राजभवन को अपना पार्टी मुख्यालय बना लिया है।