छह साल की बच्ची से दुष्कर्म; मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार
औरैया । यूपी के औरैया जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छह साल की बच्ची के साथ बीते चार अक्टूबर को एक युवक ने दुष्कर्म किया था। आरोपी को गिरफ्तार करने को टीम लगी थी। रविवार सुबह करीब पांच बजे करमपुर मूढ़ी गांव के मोड़ पर चेकिंग के दौरान एसओजी और कोतवाली पुलिस की आरोपी से मुठभेड़ हो गई। जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 06 साल की मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान एक युवक उसे बहला फुसलाकर ले गया। बच्ची की मां ने बताया कि जब एक युवक उसे घर छोड़ने आया तो उसकी पुत्री के रक्तश्राव हो रहा था। इस पर उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी और कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी। पीड़िता का उपचार कराया गया। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की थी। रविवार सुबह आरोपी से एसओजी टीम व कोतवाली टीम से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिससे एक गोली आरोपी के पैर में लगी जिसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंचे एसपी अभिषेक आर शंकर ने बताया की कई सीसीटीवी फुटेज चेक करके आरोपी की शिनाख्त कर ली गई थी। रविवार सुबह आरोपी झाड़ियों में छुपाए कपड़े व तमंचा लेने आया था उसी समय पुलिस ने घेर लिया तो उसने फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस ने फायरिंग की जो उसके पैर में लगी। आरोपी का नाम मुंटन कुमार पुत्र कमलेश्वर निवासी बिहार है। उपचार के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा।



राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प