सात समंदर पार से राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार, कहा...
रबात। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मोरक्को के रबात में भारतीय समुदाय से मिले। उन्होंने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) पर मजबूत बात कही। उन्होंने कहा कि पीओके खुद भारत का हिस्सा बनेगा। वहां के लोग नारे लगाने लगे हैं - मैं भी भारत हूं। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने भारत की प्रगति और भारतीय समुदाय की मेहनत की भी तारीफ की।
भारतीय समुदाय से बातचीत में राजनाथ सिंह ने कहा कि पीओके हमारा होगा, बिना हमला किए। पीओके के लोग खुद मांग करने लगे हैं। आपने नारे सुने होंगे। 5 साल पहले कश्मीर घाटी में भारतीय सेना को संबोधित करते हुए मैंने कहा था कि पीओके पर हमला करने की जरूरत नहीं। वो तो हमारा ही है। पीओके खुद कहेगा - मैं भी भारत हूं। वह दिन जरूर आएगा। राजनाथ सिंह ने पीओके में हो रहे बदलाव का जिक्र किया। वहां के लोग भारत से जुडऩे की बात करने लगे हैं। यह भारत की मजबूत नीति का नतीजा है।
ऑपरेशन सिंदूर संयमित लेकिन सख्त जवाब
भारतीय समुदाय ने ऑपरेशन सिंदूर में सेना की तेज कार्रवाई की तारीफ की। यह ऑपरेशन पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर कायराना हमले के बाद किया गया। राजनाथ सिंह ने कहा कि सेना पूरी तरह तैयार थी। सरकार ने सेना को पूरी आजादी दी थी। लेकिन भारत ने संयम बरता। कार्रवाई बढ़ाने वाली नहीं थी। उन्होंने रामचरितमानस से उद्धरण दिया कि हमने धर्म देखकर नहीं, कर्म देखकर मारा है। मतलब, हमने गलत काम करने वालों को सजा दी, लेकिन जरूरत से ज्यादा नहीं। यह भारत की मजबूत लेकिन शांतिपूर्ण नीति दिखाता है। समुदाय ने सेना की बहादुरी पर तालियां बजाईं।



राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत