इंडस्ट्री को आकर्षित करते हैं रेलवे और एयरपोर्ट-उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने गुरूवार को जबलपुर सर्किट हाउस में पश्चिम मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विंध्य क्षेत्र में रेलवे विस्तार के कार्यों के संबंध में चर्चा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि विंध्य क्षेत्र के लिए रीवा- सिंगरौली, सीधी - सिंगरौली रेल लाइन विकास की लाइफलाइन है। इंडस्ट्री रेलवे और एयरपोर्ट को आकर्षित करते हैं, इस दिशा में प्रभावी कदम उठायें।
बैठक में रीवा- सिंगरौली, सीधी- सिंगरौली, गोविंदगढ़-सीधी रेललाइन और कटनी- चोपन रेल डबलिंग कार्यों में आ रहे व्यवधानों, भू-अधिग्रहण की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय, डॉ. जितेंद्र जामदार सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।



राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 मार्च 2026)
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हुईं निशि श्रीवास
गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 मार्च को अभिमुखीकरण कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बदली जयराम देवांगन की किस्मत