साक्षात्कार के दौरान पुतिन कांपते दिखे
मास्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक साक्षात्कार में कांपते हुए दिखे। इसका कारणों का अभी पता नहीं चला है। यूक्रेन युद्ध के बाद ये उनका पहला साक्षात्कार था। इसमें जिस प्रकार वे कांपे हैं, उससे उनके स्वास्थ को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर कई अटकलें लगाई जाती हैं। साक्षात्कार के दौरान पुतिन अपने कांपते हुए पैरों को संभालने के लिए बार-बार हाथ से पकड़ने का प्रयास कर रहे थे। पुतिन अपने पैरों पर हाथ रखकर कंपकपी को काबू कर रहे थे। दो घंटे चले इस साक्षात्कार के दौरान वे कई बार खांस भी रहे थे और गला साफ कर रहे थे। गौरतलब है कि फ़रवरी 2022 में यूक्रेन पर हमला शुरू करने के बाद से अब तक रूसी राष्ट्रपति ने किसी पश्चिमी पत्रकार को साक्षात्कार नहीं दिया था पर अब अमेरिका के मशहूर पत्रकार टकर कार्लसन ने उनका साक्षात्कार लिया है। कार्लसन अपनी एक एक स्वतंत्र कंपनी चलाते हैं। टकर कार्लसन नेटवर्क और इसका प्रसारण एक्स पर भी होता है। यहां वो पूर्व अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप जैसे दक्षिणपंथी राजनेताओं के साथ दोस्ताना साक्षात्कार प्रसारित करते हैं।



‘कांग्रेस के लोग बाबा को छल रहे हैं’, टीएस सिंहदेव के बयान पर विजय शर्मा का तंज
बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बस में सवार 4 लोगों की मौत, कई घायल
‘न होगी कथा, न लगेगा दिव्य दरबार’, साधना में लीन होने जा रहे बाबा बागेश्वर
दमोह में खौफनाक वारदात, हथौड़े से सिर कुचलकर युवक की हत्या; नरभक्षी होने का आरोप
सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक एच.एम. जोशी के 100वें जन्मदिवस पर सम्मान समारोह आयोजित
प्रियंका चोपड़ा ने बताई ‘वाराणसी’ की शूटिंग की कहानी, केन्या में मिला अलग अनुभव