पृथ्वी शॉ-आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी बनी चर्चा का विषय
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ इन दिनों अपने खेल से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। आईपीएल 2026 से ठीक पहले उनकी सगाई की खबर ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है। मुंबई की चर्चित कंटेंट क्रिएटर आकृति अग्रवाल के साथ उनका रिश्ता अब आधिकारिक रूप ले चुका है, लेकिन इस लव स्टोरी के पीछे की कहानी अब सामने आ रही है, जिसने फैंस की दिलचस्पी और बढ़ा दी है।
महीनों की अटकलों के बाद हुआ खुलासा
पिछले कुछ महीनों से पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज थीं। दोनों कई बार एक दूसरे के साथ दिखे, कभी किसी कार्यक्रम में तो कभी घूमते, और साथ में कई फोटोज भी डालीं। पहले तो लोगों को लगा कि कोई दोस्त है, लेकिन दोनों ने इस सॉफ्ट लॉन्च के जरिए अपने रिश्ते के संकेत दिए। हालांकि, दोनों ने कभी खुलकर कुछ नहीं कहा। आखिरकार आठ मार्च 2026 को शॉ ने सगाई का एलान कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया।
2025 में सामने आई थी लव स्टोरी
दोनों के रिश्ते की चर्चा तब शुरू हुई जब फैंस ने इंस्टाग्राम पर उनकी हल्की-फुल्की बातचीत नोटिस की। आकृति ने शॉ की पोस्ट पर 'माय परफेक्ट व्यू' (मेरा बेहतरीन नजारा) कमेंट किया, जिस पर शॉ ने जवाब दिया 'आय यू' (अरे तुम!)। यहीं से अफवाहों ने जोर पकड़ लिया।इसके बाद दोनों को मुंबई में कई बार साथ देखा गया। पैपराजी और फैंस ने उन्हें रेस्टोरेंट्स से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया, जहां वे अक्सर मैचिंग या एक जैसे रंग के आउटफिट में नजर आते थे। साल 2025 में दोनों ने गणेश चतुर्थी समारोह और कई निजी और सोशल गेदरिंग्स में साथ शिरकत की, जिससे उनके रिश्ते की खबरें और तेज हो गईं।
महिला दिवस पर खास एलान
पृथ्वी शॉ ने आकृति को अपना 'लकी चार्म' बताया था। दिलचस्प बात यह है कि इस कपल ने अपनी सगाई के लिए आठ मार्च 2026 यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का दिन चुना। इस खास तारीख ने इस खबर को और भी खास बना दिया और सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड करने लगी। शॉ ने सगाई को अपनी सबसे शानदार पारी कहा था।
जब फैंस मैदान पर पृथ्वी शॉ के अगले कदम का इंतजार कर रहे थे, तभी भारतीय ओपनर ने मैदान के बाहर ही दिल जीत लिया। शॉ आकृति अग्रवाल के साथ इंस्टाग्राम रील शेयर करते रहते हैं और इसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद भी किया जाता है। आईपीएल 2026 के करीब आते ही 26 वर्षीय शॉ काफी सुकून महसूस कर रहे हैं। वह खुश भी नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर, ऐसा लग रहा है कि पृथ्वी शॉ ने मुश्किल भरे कुछ सीजनों के बाद अब अपनी जिंदगी में सुकून पा लिया है।
आकृति के साथ शेयर की थी खास रील
शॉ ने आकृति के साथ एक खास रील शेयर की थी। इस वीडियो में स्क्रीन पर एक सिंपल सवाल लिखा होता है- तुम दोनों कैसे मिले? इसके बैकग्राउंड में शॉ और आकृति का एक खूबसूरत वेकेशन मोमेंट दिखाया जाता है। जैसे ही दर्शक इसे एक सामान्य कपल रील समझते हैं, वीडियो अचानक एक अलग मोड़ ले लेता है। इसमें एआई से बनाया गया एक विजुअल दिखता है, जिसमें अंदर भगवान को दिखाया जाता है। इस रील के जरिए शॉ ने इशारों-इशारों में बताया कि उनकी मुलाकात भगवान की योजना थी। फैंस को यह अंदाज बेहद पसंद आया और उन्होंने इस पर खूब प्यार लुटाया।
लखनऊ से मुंबई तक का सफर
आकृति अग्रवाल का जन्म लखनऊ में हुआ, लेकिन उन्होंने अपने करियर के लिए मुंबई का रुख किया। यहां उन्होंने निर्मला मेमोरियल फाउंडेशन कॉलेज से बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की पढ़ाई पूरी की और फिर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में कदम रखा।
सोशल मीडिया से मिली पहचान
आकृति ने अपने करियर की शुरुआत शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक से की, जहां उनके वीडियो तेजी से वायरल हुए। टिकटॉक बैन के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम का रुख किया और वहां अपनी लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। आज उनके तीन मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उनकी डिजिटल पहुंच लगातार बढ़ रही है।
डिजिटल से फिल्मों की ओर कदम
आकृति अग्रवाल अब सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह जल्द ही तेलुगु फिल्म 'त्रिमुखा' से एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। यह ट्रेंड आजकल कई डिजिटल क्रिएटर्स में देखा जा रहा है, जहां वे फिल्मों और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी अपनी जगह बना रहे हैं।
लो-प्रोफाइल रिश्ते की रणनीति
बढ़ती चर्चा के बावजूद इस कपल ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक निजी रखा। उन्होंने सार्वजनिक रूप से कुछ भी कन्फर्म नहीं किया, जिससे फैंस के बीच उत्सुकता बनी रही। यही वजह है कि सगाई की खबर आते ही यह इंटरनेट पर वायरल हो गई।
फैंस से कनेक्शन और मजबूत
पृथ्वी शॉ के लिए यह सगाई सिर्फ एक निजी उपलब्धि नहीं है, बल्कि इससे उनकी पब्लिक इमेज को भी नया आयाम मिला है। क्रिकेट के मैदान के बाहर उनकी जिंदगी में हो रहे बदलाव फैंस को उनसे और ज्यादा जोड़ रहे हैं।



फर्जी परमिट केस में बड़ा मोड़, 17 आरोपियों पर FIR; अरोड़ा बंधुओं को हाईकोर्ट से राहत
पेट्रोल पंप पर शराब बिक्री की खबर से मचा हड़कंप
बिजली दर वृद्धि पर कांग्रेस का जोरदार विरोध
धर्मांतरण विधेयक के खिलाफ मसीही समाज का बड़ा प्रदर्शन
ट्रंप ने मोदी को बताया ‘काम पूरा करने वाला लीडर’
अंबिकापुर में 15 हिरणों की मौत के बाद वन विभाग सख्त