स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
भोपाल : स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड मैदान, भोपाल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। समारोह के सफल, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समय-सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के निर्देशानुसार 24 जुलाई 2026 से लाल परेड मैदान, भोपाल में परेड का नियमित पूर्वाभ्यास प्रतिदिन प्रातः एवं अपराह्न निर्धारित समय पर प्रारंभ होगा।समारोह की अंतिम तैयारियों के अंतर्गत 13 अगस्त 2026 को फुल ड्रेस रिहर्सलआयोजित की जाएगी।
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की परेड केप्रभारी सेनानी, 7वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, भोपालतथापर्यवेक्षक उप पुलिस महानिरीक्षक, विशेष सशस्त्र बल, मध्य क्षेत्र, भोपालनियुक्त किए गए हैं। उनके मार्गदर्शन में परेड एवं समारोह से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का संचालन किया जाएगा।
इस वर्ष आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय परेड मेंमहाराष्ट्र राज्य पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), महिला प्लाटून (विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल एवं रेल पुलिस), विशेष सशस्त्र बल (उत्तरी जोन), हॉक फोर्स, एसटीएफ (प्रथम, द्वितीय, छठी एवं 32वीं वाहिनी), जिला पुलिस बल, जेल विभाग (महिला), विशेष सशस्त्र बल (दक्षिणी जोन), शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी), नगर सेना (होमगार्ड), एनसीसी सीनियर विंग/एयर विंग/नेवल विंग (बॉयज), एनसीसी सीनियर विंग/एयर विंग/नेवल विंग (गर्ल्स), गाइड गर्ल्स, स्काउट्स बॉयज, शौर्य दल, पुलिस बैंड तथा अश्वरोही दलसहित कुल 18 प्लाटूनभाग लेंगी।



धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ