पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मप्र में चरणबद्ध आंदोलन
भोपाल । केंद्र सरकार द्वारा यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) की घोषणा के बाद देशभर में एक बार फिर ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) की मांग जोर पकड़ गई है। कर्मचारी सक्रिय हो गए हैं और चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने 2 से 6 सितंबर तक कालीपट्टी बांधकर काम कर विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलन के अगले चरण में 26 सितंबर को मध्य प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर बड़ा आंदोलन प्रस्तावित है। नेशनल मूवमेंट ओल्ड पेंशन स्कीम संगठन के पदाधिकारी इसकी तैयारी में जुटे हैं।
संगठन के राष्ट्रीय को-आर्डिनेटर सदस्य मप्र अशोक तिवारी 29 अगस्त को चलाए गए ट्यूटर अभियान, इसके बाद काली पट्टी बांधकर काम करने बाद आंदोलन तीसरे चरण में प्रवेश कर गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु, मध्य प्रदेश अध्यक्ष परमानंद डेहरिया के नेतृत्व में 26 सितंबर को प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर बड़ा आंदोलन प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि इसके बाद दिल्ली में भी कार्यक्रम होंगे।



राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प