पेटीएम पेमेंट्स बैंक इन अकाउंट को कर रहा है डिएक्टिवेट
पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड ने एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है।कंपनी ने एक ऑफिशियल नोटिस वॉर्निंग जारी कर यूजर्स को इस बारे जानकारी दी है। कंपनी का कहना है कि वे यूजर्स जिनके अकाउंट में जीरो बैलेंस है या वॉलेट एक्टिव नहीं हैं, उनको डिएक्टिवेट किया जा रहा है।इसी के साथ वे अकाउंट जिनमें, साल भर से किसी तरह का कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है, को भी डिएक्टिवेट किया जा रहा है।इस तरह के सभी अकाउंट को कंपनी 20 जुलाई को हमेशा के लिए बंद कर देगी। कंपनी की ओर से इस तरह के अकाउंट होल्डर्स को 30 दिन एडवांस में जानकारी दी जा रही है।दरअसल, पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड अकाउंट को लेकर यह कदम आरबीआई की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए उठाया जा रहा है।मार्च में जारी आरबीआई की गाइडलाइन्स में पीपीबीएल अकाउंट को नए डिपॉजिट एक्सेप्ट करने और नए खातों को खोलने को लेकर मनाही थी।आरबीआई का यह फैसला पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के लिए 15 मार्च से लागू था। हालांकि, नए नियमों का प्रभाव पुराने ग्राहकों के ट्रांजैक्शन या दूसरे बैंक ट्रांसफर पर नहीं पड़ेगा।



प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई, ट्रांस-अरुणाचल राजमार्ग मुआवजा घोटाले में 2.37 करोड़ की संपत्ति जब्त
पूर्व डिप्टी CM प्यारे लाल कंवर परिवार ट्रिपल मर्डर केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
धर्मेंद्र प्रधान का बयान: एनसीईआरटी-यूजीसी के नियमों पर विवाद टल सकता था
एम. के. स्टालिन ने जारी की द्रविड़ मुनेत्र कड़गम उम्मीदवारों की सूची, 164 सीटों पर उतरेगी पार्टी
पश्चिम एशिया संकट: PAK में तेज हुई मध्यस्थता, ईरान-US तनाव पर होगी अहम बैठक
KKR vs MI: 35 मुकाबलों में किस टीम का दबदबा?