मंदसौर जिले के गुड़भेली गांव में सात साल की मासूम के साथ मां-बाप ने ही जुल्म किए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। अब इस मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मासूम बच्ची को दोनों ने गोद लिया और बेटा होने के बाद उसपर सितम करने लगे। चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि मासूम ने छोटी सी उम्र में तीन बार आत्महत्या करने का प्रयास किया। मध्यप्रदेश में मंदसौर जिले के गुडभेली निवासी शेषल और संगीता ने महज 5 दिन की बच्ची को गोद लिया था। उस दौरान शेषल और संगीता के कोई औलाद नहीं थी। करीब डेढ साल इनके एक बेटा हुआ। बेटा होने के बाद दोनों का बच्ची के प्रति व्यवहार बदल गया और उसके साथ मारपीट करने लगे। दोनों उसे यातनाएं देते और भूखा रखते थे। सौतेली मां उसे छत से उलटा लटका देती थी।