हार्दिक पांड्या की गलती से हारी मुंबई इंडियंस? इरफान पठान ने लगाई लताड़
मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में बुरी तरह फ्लॉप हुई. इस सीजन में टीम ने अभी तक 11 मैच खेले हैं और सिर्फ 3 जीते हैं. उसे पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने हरा दिया. पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने इस मैच पर प्रतिक्रिया दी है. इरफान ने बताया कि कैसे हार्दिक पांड्या के गलत फैसले की वजह से मुंबई को हार का सामना करना पड़ा. उनका कहना है कि मुंबई अच्छी टीम थी. लेकिन उसे सही से मैनेज नहीं किया गया.
दरअसल इरफान ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने कहा, ''मुंबई इंडियंस पेपर पर बहुत अच्छी टीम थी. लेकिन उसे मैनेज नहीं किया गया. हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर जो सवाल उठ रहे थे, वे बिल्कुल सही थे. क्यों कि आपने जब केकेआर के सामने 57 रनों के स्कोर पर 5 विकेट गिरा दिए तो इसके बाद नमन धीर को लगातार 3 ओवर देने की जरूरत नहीं थी. आपको प्रमुख गेंदबाजों को लेकर आना था. आप ने अपने छठे गेंदबाज से 3 ओवर डलवा दिए, यहां पर साझेदारी बन गई.''
इरफान ने कहा कि मुंबई की टीम कोलकाता को 150 रनों के स्कोर पर ऑल आउट कर सकती थी. लेकिन उसने 170 रन बनवा दिए. उनका कहना है कि यही हार का अंतर रहा.
इस मुकाबले में कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 169 रन बनाए. मुंबई को जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य मिला. इस दौरान वेंकटेश अय्यर ने 52 गेंदों में 70 रन बनाए. उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए. मनीष पांडे ने 42 रनों की पारी खेली. इसके जवाब में मुंबई की टीम 145 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. अहम बात यह है कि उसके खिलाड़ी पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सके. केकेआर ने मुंबई को 18.5 ओवरों में ऑल आउट कर दिया.



Muppala Lakshmana Rao उर्फ गणपति नेपाल में गिरफ्तार, 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, नामांकन के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे
पुलिस महकमे में हुआ होली मिलन समारोह, अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर मनाई होली
महाराष्ट्र में परिवहन क्षेत्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ट्रांसपोर्टरों ने रखीं प्रमुख मांगें
नीतीश कुमार का पूरा प्रोफाइल: परिवार, शिक्षा और सियासी सफर की कहानी
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य