मप्र: 7900 मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटर की सौगात, सीएम मोहन की तरफ से मिला उपहार
भोपाल: आज सीएम डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के 7900 मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटर की सौगात दी। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकुर कन्वेंशन सेंटर में सीएम द्वारा विद्यार्थियों को पेट्रोल और इलेक्ट्रिक स्कूटर दिए गए. ये सभी 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले मेधावी विद्यार्थी हैं। सरकार ने सभी विद्यार्थियों को विकल्प भी दिया है. जो लोग ये स्कूटर नहीं लेना चाहते या जिनके पास पहले से स्कूटर है, उन्हें सरकार 95 हजार रुपए की राशि देगी. वहीं अगर कोई इलेक्ट्रिक स्कूटर लेना चाहता है तो उसे 1 लाख 20 हजार रुपए दिए जा रहे हैं।
'विद्यार्थियों को स्कूटी देना खुशी की बात; सीएम बोले
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्कूटी देना खुशी की बात है. अगर प्रतिभा है तो प्रतिभा के आधार पर हमें क्या चाहिए? योग्यता के अच्छे और बुरे दोनों उदाहरण हैं. योग्यता के मामले में भगवान से लड़ाई हो गई, उनकी योग्यता भी बहुत अच्छी थी. सिर्फ योग्यता से काम नहीं चलेगा, नैतिकता भी चाहिए।



पेपर लीक माफियाओं पर सरकार का बड़ा प्रहार, डॉ. जितेंद्र सिंह लोकसभा में पेश करेंगे नया विधेयक
ई-बसों की शुरुआत फिर टली, भोपाल में नई तारीख का इंतजार
मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, हिमाचल में दो की गई जान
यूपी में मानसून हुआ सक्रिय, उत्तर की ओर खिसके ट्रफ से कई जिलों में भारी बारिश के संकेत
लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म कब होगा? 39वीं किस्त की संभावित तारीख जानें