घर पर बनाएं गर्मियों में बच्चों के लिए टेस्टी चॉकलेटी लस्सी, जाने आसान रेसिपी....
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
एक चम्मच चॉकलेट फ्लेवर
एक कप बर्फ के टुकड़े
200 ग्राम ठंडा गाढ़ा दही
एक चुटकी नमक
8 -9 बादाम भुने हुए
2 बड़े चम्मच पानी
विधि :
- सबसे पहले बर्फ और दही को सीधे ब्लेंडर में डालें।
- अब इसमें एक चुटकी नमक मिलाएं।
- इसके बाद ऊपर कोई भी चॉकलेट फ्लेवर सिरप डालें।
- अब कुछ कटे हुए भुने बादाम डालें और सभी को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।
- जरूरत मुताबिक गाढ़ापन लाने के लिए पानी डाल सकते हैं।
- अब इसे एक लंबे गिलास में निकालें और बादाम से गार्निश करें।
- तैयार है टेस्टी चॉकलेटी लस्सी। इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।