पेशाब से आटा गूंथने वाली मेड गिरफ्तार
गाजियाबाद । क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में एक घिनौनी घटना सामने आई है, जहां एक घरेलू मेड ने पानी में पेशाब मिलाकर आटा गूंथने और उससे परिवार को रोटियां खिलाने का आरोप लगाया गया है। इस घटना के बाद मेड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जब मेड से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने मालिक से परेशान थी, जो उस पर नजर रखता था और हर छोटी बात पर उसे ताने मारता था। इसी वजह से उसने यह आपत्तिजनक हरकत की।
परिवार को जब मेड की गतिविधियों पर शक हुआ, तो उन्होंने रसोई में एक मोबाइल कैमरा छुपाकर उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग की। 14 अक्टूबर को जब उन्होंने वीडियो देखा, तो पाया कि मेड रीना एक बर्तन में पेशाब कर रही थी और फिर उसी से आटा गूंथकर रोटियां बना रही थी। परिवार ने इस घटना की वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मेड को गिरफ्तार कर लिया गया। परिवार का कहना है कि हो सकता है, रीना यह हरकत काफी समय से कर रही हो। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और मेड से आगे की पूछताछ की जा रही है।



गोंदिया–जबलपुर रेल लाइन दोहरीकरण को मिली मंजूरी, महाकौशल को बड़ी सौगात
छिंदवाड़ा में युवती से गैंगरेप का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार
औद्योगिक नगर पीथमपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, 45 वर्षीय आरोपी पर केस दर्ज
ग्वालियर–सागर समेत मप्र में शराब बाजार में हलचल
LNCT University में ‘युवा संसद प्रतियोगिता’ का आयोजन
Madhya Pradesh में अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत, 7 दिन अनुपस्थिति पर नहीं होगी छुट्टी