मुल्तानी मिट्टी का उपयोग हेल्दी और खूबसूरत त्वचा के लिए सदियों से किया जा रहा है। यह न सिर्फ चेहरे बल्कि बालों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होती है। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा और बालों की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

मुल्तानी मिट्टी के फायदे

1. एंटीसेप्टिक गुण: मुल्तानी मिट्टी में एंटीसेप्टिक गुण भी होते हैं, जो कटे या घाव का इलाज कर सकते हैं। बस इसे चोट पर एक पेस्ट की तरह लगाएं और कुछ ही देर में बेहतर महसूस करेंगे।

2. एलर्जी को ठीक करती है: अगर आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन है, तो बस थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल के साथ मिलाएं और इसे एलर्जी वाली जगह पर लगा लें।

3. सूजन कम होती है: मुल्तानी मिट्टी ठंडी और आरामदायक गुणों से भरपूर होती है। इसको लगाने से चेहरे की सूजन काफी कम हो जाती है और स्किन फ्रेश दिखने लगती है।

4. ब्लड सर्क्यूलेशन बढ़ता है: यह शरीर के चयापचय को बढ़ाकर ब्लड सर्क्यूलेशन में सुधार करती है। बेहतर ब्लड सर्क्यूलेशन से शरीर से अनावश्यक डेड स्किन निकल जाती है।

5. पिग्मेंटेशन कम करती है: लगातार सूर्य के संपर्क में रहने से पिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है। इसे नारियल पानी और चीनी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाकर लगाने से त्वचा पर अगर पिग्मेंटेशन है तो कम हो जाती है।