भारतीय मूल के शख्स को 20 साल की सजा
सिंगापुर। सिंगापुर में भारतीय मूल के एक शख्स को उसकी गर्लफ्रेड की हत्या के मामले में 20 साल की सजा हुई है। पुलिस के मुताबिक एम कृष्णन अपनी गर्लफ्रेड मल्लिका बेगम के कई पुरुषों के साथ संबंध होने से परेशान था। कृष्णन ने अपनी गर्लफ्रेड को बेरहमी से पीटा था, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। रिपोट्र्स के मुताबिक कृष्णन ने पिछले सप्ताह सिंगापुर की कोर्ट में अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे सजा सुनाई गई। कृष्णन शादीशुदा था, उस पर पत्नी को भी पीटने के आरोप हैं। जज वैलेरी थीन ने सजा सुनाते हुए कहा कि कृष्णन के महिलाओं के साथ बार-बार किए गए दुव्र्यवहार को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। उसे गुस्सा बहुत आता है, जिसके कारण वह हिंसक हो जाता है।



नरेंद्र मोदी का टीएमसी पर हमला, बोले— राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर
गोपालगंज में प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज़ युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, बोली– रिहाई तक नहीं उतरूंगी
कल निकलेगी रंगपंचमी गेर, इन इलाकों में वाहनों की एंट्री बंद
CRPF में भ्रष्टाचार के आरोप: क्या डीआईजी और कमांडेंट स्तर के अफसरों को मिल रहा संरक्षण?
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की सैलरी में छप्परफाड़ इजाफा, जानें पूरा गणित