होली के मौके पर घरों में गुजिया, लड्डू, बर्फी खाकर मन भर जाता है और फिर कुछ नमकीन खाने की क्रेविंग होती है। तो इसके लिए राजकचौड़ी बनाने का ऑप्शन रहेगा बेस्ट।

सामग्री :   300 ग्राम मैदा, 100 ग्राम सूजी, चुटकीभर बेकिंग सोडा, स्वादानुसार नमक, 30 मिली तेल, आवश्यकतानुसार पानी, 20 मिली चुकंदर का रस पानी के साथ मिला हुआ, तलने के लिए तेल


चाट के लिए
100 ग्राम उबले आलू, 30 ग्राम काला चना उबला हुआ, 20 ग्राम साबुत मूंग उबली हुई, 250 ग्राम दही, 50 ग्राम हरी चटनी, 50 ग्राम इमली की चटनी, 5 कश्मीरी लाल मिर्च, 5 ग्राम जीरा पाउडर, 5 ग्राम चाट मसाला, 3 ग्राम अमचूर पाउडर, स्वादानुसार नमक, 30 ग्राम सेव, 30 ग्राम अनारदाना, 20 ग्राम हरा धनिया बारीक कटा, 25 ग्राम प्याज बारीक कटा

विधि :

- मैदा, सूजी, बेकिंग सोडा, नमक, तेल, पानी और चुकंदर का रस सभी को मिलाकर मुलायम आटा गूंथ लें। इसे 20 मिनट तक ढककर रखें। फिर से गूंथें और छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर बेल लें।
- कड़ाही में तेल गर्म करें। इन्हें तलकर पेपर नैपकिन में निकाल लें।
- एक बर्तन में उबले आलू, काला चना और साबूत मूंग मिलाएं।
- आधा दही फेंटें और आधे में चुकंदर का रस मिलाकर फेंटें।
- तली कचौड़ियां फोड़कर भरावन भरें। दही, हरी चटनी व इमली की चटनी डालें। ऊपर से लाल मिर्च, जीरा पाउडर, चाट मसाला, अमचूर पाउडर और नमक बुरकें।
- राजकचौड़ी को अनार, हरा धनिया, प्याज व सेव से सजाकर सर्व करें।