• मेष राशि :- इष्ट-मित्रों से लाभ, भोग-ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी, रुके कार्य एक-एक करके बनेंगे।
  • वृष राशि :- अपने प्रत्येक कार्य में बाधा, लाभकारी कार्य हाथ से निकल सकता है, सावधानी से लाभ होगा।
  • मिथुन राशि :- धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष, कार्यगति में सुधार, कार्य अनुकूल बनेगा।
  • कर्क राशि :- योजनायें फलीभूत होंगी, दैनिक सफलता के साधन जुटायें, प्रलोभन से बचें।
  • सिंह राशि :- प्रतिष्ठा बाल-बाल बचे, अनेक समस्यायें असमंजस में रखें तथा कार्य की बेचैनी बढ़ेगी।
  • कन्या राशि :- स्त्री-वर्ग से तनाव के बाद शांति तथा भाग्य का सितारा साथ देगा, मानसिक प्रसन्नता रहेगी।
  • तुला राशि :- भाग्य का सितारा साथ देगा, समय अनुकूल है, कार्य-कुशलता से संतोष अवश्य ही होगा।
  • वृश्चिक राशि :- आर्थिक योजना सफल होगी, सोचे कार्य समय पर बनेंगे, कार्य-योजना पर विचार होगा।
  • धनु राशि :- अर्थ-लाभ, कार्य-कुशलता में बाधा, स्वास्थ्य नरम रहेगा, पराक्रम उत्साहवर्धक अवश्य होगा।
  • मकर राशि :- उद्विघ्नता बनी ही रहेगी, किसी उत्तम समाचार से हर्ष अवश्य ही होगा, प्रसन्नता बनी रहे।
  • कुंभ राशि :- विरोधियों से परेशानी, चिन्ता व्याग्रता बनी ही रहेगी, विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।
  • मीन राशि :- आय-व्यय सामान्य रहेगा, शारीरिक कष्ट, कार्य-क्षमता में भेद होगा, कार्य में रुकावट बनेगी।