किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाई
अमरोहा । जिले के जोया क्षेत्र के एक गांव के ही दो युवकों ने किशोरी को खंडहर में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद अश्लील वीडियो भी बना ली। घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक ये घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। यहां रहने वाले किसान की बेटी पांच मई को गांव में ही अपनी सहेली के घर किसी काम से जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में उसे गांव के ही आजम और अरजान ने पकड़ लिया। उसे खींच कर दोनों खंडहर नुमा घर में ले गए और दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो बना ली। किसी से बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। घटना के बाद किशोरी घर पहुंची और परेशान रहने लगी। परिजनों ने सख्ती से पूछा तो उसने आपबीती बताई। जिसके बाद परिजनों ने दोनों आरोपियों के कोतवाली में तहरीर दी। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि इस मामले में आजम ओर अरजान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (01 मार्च 2026)
ईरान पर हमलों के बाद भारत की अपील — सभी पक्ष बरतें संयम
छतरपुर में एम्बुलेंस न मिलने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
सीएम मोहन यादव ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
Mohan Yadav ने Amit Shah से की मुलाकात, निगम-मंडल नियुक्तियों पर चर्चा