फुटबॉल मैच के बाद गोलीबारी, तीन की मौत, आठ घायल
मिसिसिपी। मध्य मिसिसिपी में दो लोगों ने सैकड़ों लोगों के एक समूह पर गोलीबारी कर दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। मीडिया रिेपोर्ट में बताया गया है कि ये लोग खेल समाप्त होने के कई घंटे बाद स्कूल की घरेलू फुटबॉल जीत का जश्न मना रहे थे। गोलीबारी की घटना समारोह में मौजूद कुछ लोगों के बीच झगड़े के बाद हुई।
रिेपार्ट में बताया गया है कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि झगड़े की शुरुआत कैसे हुई। करीब 200 से 300 लोग जश्न मना रहे थे और गोलीबारी की आवाज सुनकर भागने लगे। दो मृतकों की उम्र 19 साल बताई गई है और तीसरे की उम्र 25 साल थी। घायलों को अस्पतालों में भर्रती कराया गया है।



जनजातीय अंचल के विकास में खेत और किसान की अच्छी सेहत जरूरी : राज्यपाल पटेल
LPG संकट के बीच सिलेंडर छोड़ इंडक्शन पर शिफ्ट हुआ सागर गैरें
एमपी में राज्यसभा की एक सीट पर सस्पेंस, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर
बिहार चुनाव: बीजेपी के बटुए से निकले 146.71 करोड़, सबसे ज्यादा 89 विधायक जीते
हरदीप पुरी ने लोकसभा में कहा—भारत में गैस-तेल की कोई कमी नहीं