भारत में हयूदै क्रेटा का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च
नई दिल्ली। भारत में हयूदै क्रेटा का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया गया है। यह 7 वेरिएंट्स- ई, ईएक्स, एस, एस(ओ), एसएक्स, एसएक्स टेक और एसएक्स(ओ) में उपलब्ध होगी, जिसमें ग्राहकों को 6 सिंगल-टोन और एक ड्यूल-टोन रंग का विकल्प मिलेगा और इनमें रोबस्ट एमराल्ड पर्ल बिल्कुल नया है।
इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 11 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। हयूदै क्रेटा फेसलिफ्ट में तीन इंजन ऑप्शन- 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, दूसरा 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और तीसरा 1.5-लीटर डीजल इंजन दिए गए हैं। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड आईएमटी, ऑटोमैटिक टॉर्क कनवर्टर, सीवीटी और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स शामिल है। फीचर्स की बात करें तो इसमें पैनारोमिक सनरूफ, डुअल जोन एसी, वायरलेस फोन चार्जिंग, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट, 8-स्पीकर बोस सराउंड साउंड सिस्टम, 10.25 इंच का डुअल डिस्प्ले इंफोटेनमेंट, 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और अडास जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
हयूदै क्रेटा का फेसलिफ्ट 7 कलर ऑप्शन- रोबस्ट एमराल्ड पर्ल, फायरी रेड, रेंजर खाकी, एबिस ब्लैक, एटलस व्हाइट, टाइटन ग्रे और ब्लैक रूफ के साथ एटलस व्हाइट में उपलब्ध होगी। वहीं यह गाड़ी किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर और एमजी एस्टर को टक्कर देगी। कंपनी इस गाड़ी की बुकिंग पहले ही शुरू कर चुकी है।



Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
किसान महापंचायत से पहले सियासत तेज, मोहन यादव का राहुल गांधी पर तंज
Rani Durgavati Yojana: क्या है रानी दुर्गावती योजना? बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर मिलेगी डेढ़ लाख की राशि, बजट में ऐलान