बिलासपुर। जोनल स्टेशन में गेट क्रमांक चार का एक हिस्सा दो साल से बंद है। इसे कोरोना संक्रमण की वजह से घेरा दिया गया था। पर अब स्थिति सामान है और स्वास्थ्यकर्मी जांच भी नहीं कर रहे हैं। इसके बाद भी रेल प्रशासन ने इसे बंद रखा है। इसके कारण यात्रियों को दिक्कत हो रही है। इसके अलावा गेट में अत्यधिक भीड़ होने के कारण भी अव्यवस्था होती है।

कोरोना काल में संक्रमण से बचाव के लिए कई तरह के उपाय किए गए। जोनल स्टेशन में तो सभी गेट बंद कर केवल से प्रवेश व दूसरे से बाहर निकलने की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा सभी गेट बंद कर दिए गए थे। इसमें गेट नंबर चार के बाजू सीढ़ी वाला प्रवेश गेट भी शामिल है। यहां से यात्रियों के बिना जांच के बाहर निकलने की आशंका थी। बिना जांच किए यात्रियों से संक्रमण का ज्यादा खतरा रहता था। लिहाजा रेल प्रशासन ने इस बंद कर दिया। उस समय स्थिति ऐसी थी कि किसी ने इस पर आपत्ति भी नहीं जताई। लेकिन अब जब स्थिति सामान्य हो गई।