ईद आज, लखनऊ में दिखी रौनक और उत्साह
लखनऊ| में शुक्रवार को चांद दिखने के बाद शनिवार को ईद मनाई जा रही है। रमजान के 30वें दिन चांद की पुष्टि हुई। सभी मस्जिदों में नमाज की तैयारी है। लोगों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और सड़कों पर नमाज न पढ़ें।
रमजान का तीसवां रोजा शुक्रवार को मुकम्मल हो गया। शनिवार को पूरे जिले में ईद-उल-फितर की नमाज अदा होगी। ईद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और शहर में खुशी व उत्साह का माहौल है। ऐशबाग स्थित ईदगाह में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली सुबह 10 बजे नमाज अदा हुई। 10:15 बजे सामूहिक दुआ हुई, जिसमें मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआ की जाएगी।
ईद को लेकर शहर के बाजारों में खास रौनक देखने को मिली। अमीनाबाद, चौक, नक्खास और हजरतगंज जैसे इलाकों में देर रात तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। कपड़ों, जूतों, सेवइयों और मिठाइयों की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। बच्चों और युवाओं में ईद को लेकर खास उत्साह देखा गया।
प्रशासन की ओर से भी ईदगाह और प्रमुख मस्जिदों के आसपास सुरक्षा और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नमाजियों की सहूलियत के लिए यातायात और पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। ईद-उल-फितर के मौके पर लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद देंगे और गले मिलकर खुशियां साझा करेंगे, साथ ही जरूरतमंदों की मदद कर सामाजिक भाईचारे की मिसाल पेश करेंगे।
पुराने लखनऊ में बदला रहेगा यातायात
- सीतापुर रोड की तरफ से डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग तिराहे की तरफ कोई भी यातायात पक्के पुल की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात डालीगंज रेलवे क्राॅसिंग ओवरब्रिज से बाएं मुड़कर चौराहा नंबर आठ निरालानगर से आईटी की ओर से जा सकेगा।
- पक्का पुल खदरा साईड तिराहा से सामान्य यातायात पक्कापुल (टीले वाली मस्जिद) की ओर नहीं जा सकेगा। यह पक्का पुल से पहले तिराहे से बंधा रोड या नया पक्कापुल होकर जा सकेगा। - हरदोई रोड, बालागंज की तरफ से आने वाले बड़े वाहन बड़ा इमामबाड़ा या टीले वाली मस्जिद की तरफ नहीं जा सकेगा। यह कोनेश्वर चौराहे से दाएं चौक चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा होकर जा सकेगा।
- कोनेश्वर चौराहे से घंटाघर होकर बड़ा इमामबाड़ा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह कोनेश्वर चौराहे से चौक चौराहा, मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) चौराहा, शाहमीना तिराहा या नींबू पार्क, नया पुल होकर अपने जाएगा।
- नीबू पार्क चौराहा की तरफ से बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह कोनेश्वर चौराहा या नींबू पार्क के पीछे नया पुल होकर जा सकेगा।
- नींबू पार्क ओवरब्रिज से उतरने वाला यातायात रूमी गेट की तरफ नहीं जा सकेगा। यह चौक चौराहा, ठाकुरगंज होकर या चरक चौराहा होकर जा सकेगा।
- चौक चौराहे की तरफ से नींबू पार्क चौराहे की तरफ यातायात नहीं जा सकेगा। यह कोनेश्वर चौराहा या मेडिकल क्रॉस चौराहा होकर जाएगा।
- मेडिकल क्रॉस चौराहे की तरफ से फूलमंडी, खुन-खुन जी गर्ल्स काॅलेज होकर नींबू पार्क चौराहे की ओर से यातायात नहीं जा सकेगा। यह मेडिकल कॉलेज चौराहा, चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर जाएगा।
- शाहमीना तिराहे से पक्कापुल टीले वाली मस्जिद की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह मेडिकल कॉलेज, डालीगंज पुल, आईटी होकर जाएगा।
- डालीगंज पुल से सीतापुर रोड की ओर जाने वाले रोडवेज बस, जीप, कार, स्कूटर, मोटर साइकिल पक्का पुल की ओर नहीं जा सकेंगे। ये आईटी चौराहा, कपूरथला, पुरनिया होकर जाएंगे।
- मिल एरिया से बुलाकी अड्डा की तरफ तुलसीदास मार्ग पर नमाज में शामिल होने वालों के अतिरिक्त किसी अन्य के वाहन नहीं जा सकेंगे।- बुलाकी अड्डा तिराहे से हैदरगंज, हैदरगंज से ईदगाह की तरफ, नाका से ऐशबाग की ओर, यहियागंज से ईदगाह ऐशबाग की तरफ, यहियागंज वाटर वर्क्स रोड की ओर से ऐशबाग ईदगाह की ओर नमाज में शामिल होने वाले वाहनों के अलावा कोई और नहीं जा सकेगा।
- पीली कालोनी के अंदर से ऐशबाग ईदगाह की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
शिया समुदाय के नवरोज पर्व के लिए भी डायवर्जन
- मेडिकल क्रॉस चौराहा से सामान्य यातायात अकबरी गेट तिराहा, नक्खास तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह मेडिकल कॉलेज चौराहा या चौक, कोनेश्वर चौराहा होकर जा सकेगा।
- नक्खास तिराहा से अकबरी गेट, मेडिकल क्रॉस चौराहे की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह नादान महल रोड, रकाबगंज पुल होकर जाएगा।
- टुड़ियागंज तिराहा से सामान्य यातायात नक्खास तिराहा या गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज की ओर नहीं जा सकेगा। यह हैदरगंज होकर जाएगा।
- हैदरगंज से यातायात टुड़ियागंज, नक्खास की ओर नहीं जा सकेगा। यह ऐशबाग, नाका, बुलाकी अड्डा होकर जाएगा।



T20 वर्ल्ड कप में अभिषेक की मुश्किलें, लगातार तीन बार शून्य पर आउट
बिलासपुर जोन के स्टेशनों की बदलेगी सूरत
मिडिल ईस्ट युद्ध का असर दवाइयों की सप्लाई पर दिखने लगा।
सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, मछुआरों और किसानों के लिए राहत।
श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लिए फिटनेस टेस्ट अनिवार्य