अरबी के पत्तों के केवल पकौड़े ही नहीं बनते बल्कि इनसे स्वादिष्ट चटनी भी तैयार की जा सकती है। जिसका स्वाद लाजवाब होता है। धनिया और पुदीना की ही तरह अरबी के पत्तों को भी मिलाकर चटनी बनाई जा सकती है। तो जानें अरबी के पत्तों की चटनी बनाने का तरीका।

सामग्री 
एक कप अरबी के पत्‍ते, दो से तीन इमली, गुड़, लाल मिर्च पाउडर, आधा कप नारियल इसे कद्दूकस कर लें, सरसों के बीज, आधा छोटा चम्मच उड़द की दाल, एक लहसुन की कली, करी पत्ता, पानी और नमक स्वादानुसार।

बनाने का तरीका
अरबी के पत्तों को धोकर साफ कर लें। फिर इसे काटकर छोटा कर लें। इसे इतना बारीक रखें कि पत्ते आसानी से पक जाएं। अब गैस पर बड़े साइज का बर्तन रखकर उसमे पानी डालें। इस पानी में इमली की दो से तीन गुठली, गुड़ का चूरा और लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें। 
इसे कम से कम 10 मिनट तक पकने दें। फिर ऐसे ही छोड़ दें। जब पत्तों का  रंग बदल जाए तो समझ जाएं कि पत्ते पक चुके हैं। गैस बंद कर इसे ठंडा कर लें। ठंडे पत्ते और सारे मिश्रण को मिक्सी में डालें। साथ में नारियल भी डालें। अब इन सारी चीजों को पीस लें। अब इस चटनी में तड़का लगाएं। तड़का लगाने के लिए पैन गर्म करें और उसमे तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमे उड़द की दाल डालें। इसे भूनकर उसमे करी पत्ता और लहसुन डाल दें। सारी चीजें जब क्रिस्पी हो जाए तो इस तड़के के ऊपर चटनी डालें। बस तैयार है चटनी। इसे खाने के साथ सर्व करें।