फाउंडेशन लगाते समय भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां
मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग बनाना है तो इससे जुड़ी कुछ बेसिक बातों की समझ होना काफी जरूरी है। आज हम आपको फाउंडेशन को अप्लाई करने से जुड़ी कुछ स्पेशल टिप्स शेयर करेंगे, जिससे आप फाइन लाइन्स और पिंपल्स को तो हाइड कर ही सकेंगे, साथ ही यह मेकअप लुक भी काफी नेचुरल दिखाई देगा। अगर आप भी अक्सर फाउंडेशन लगाते समय की जाने वाली कुछ गलतियों के कारण पूरे लुक को बिगाड़ बैठती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी मददगार हो सकता है।
प्राइमर है जरूरी
फाउंडेशन के इस्तेमाल से पहले मेकअप बेस तैयार करना बेहद जरूरी होता है। अक्सर महिलाएं जल्द बाजी में फाउंडेशन लगाने से पहले प्राइमर अप्लाई करना भूल जाती हैं, जिसके चलते पोर्स को छिपाने में मेकअप भी फेल साबित हो जाता है। ऐसे में, न तो मेकअप ज्यादा देर तक टिक पाता है और न ही स्किन बेदाग दिखाई देती है।
कंसीलर का सही यूज
अगर आप भी फाउंडेशन लगाने से पहले कंसीलर का इस्तेमाल कर लेती हैं, तो बता दें कि यह सही तरीका नहीं है। नेचुरल फिनिश पाने के लिए सबसे पहले फाउंडेशन का इस्तेमाल करें और फिर बचे हुए डार्क स्पॉट्स को कंसील करें। ऐसा करने से फाउंडेशन के साथ कंसीलर ब्लेंड नहीं होता है।
ऐसे न करें ब्लेंड
कई लोग फाउंडेशन लगाने के बाद इसे घिसकर ब्लेंड करने की कोशिश करते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से हैं, तो जान लें कि यह तरीका सही नहीं है। इससे फाउंडेशन चेहरे के हर हिस्से पर ब्लेंड नहीं हो पाता है। ऐसे में, आप इसे हमेशा थपथपा कर ही अप्लाई करें।
न करें ये गलती
ध्यान रहे, कि आप जरूरत के मुताबिक ही फाउंडेशन का यूज करें। जरूरत से ज्यादा या इससे कम फाउंडेशन अच्छा लुक नहीं देता है और यह देखने में भी नेचुरल नहीं लगता है। इसके अलावा इसे लगाते ही ब्लेंड करने से भी बचें, बेहतर है कि कुछ देर छोड़ देने के बाद ही आप इसे ब्लेंड करें।



झंग बिरादरी में 120 साल पुरानी परंपरा: होली पर रामलीला का अनोखा आयोजन, पाकिस्तान से जुड़ा इतिहास
Surguja में भाजपा नेता के बेटे की फर्म समेत दो दुकानों में चोरी
शंकराचार्य विवाद पर अखिलेश यादव-केशव प्रसाद मौर्य आमने-सामने, डिप्टी सीएम का तीखा हमला
बड़वानी पुनर्वास अधूरा: सरदार सरोवर विस्थापित छोटे बड़दा में पानी के लिए जूझ रहे
समाजवादी पार्टी की नजर दलित वोट बैंक पर, 15 मार्च को सभी जिलों में मनाएगी कांशीराम जयंती