महाराष्ट्र में लाड़ली बहनों को दीपावली पर मिलेंगे 55 सौ रुपये
मुंबई, महाराष्ट्र में महायुति सरकार ने लाड़ली बहन योजना की लाभार्थियों को दिवाली पर 3000 रूपये तक बोनस देने की घोषणा की है। महायुति सरकार जुलाई महीने से राज्य में लाड़ली बहन योजना में महिलाओं के खाते में हर महीने 1500 रुपये जमा किये जाते हैं। इस योजना की पूरे राज्य में जमकर चर्चा होती दिख रही है। देखा गया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले इस योजना को लेकर महायुति में शामिल तीनों दलों ने जोरदार प्रचार किया। अब खबर सामने आई है कि लाड़ली बहनों की दिवाली और भी मीठी होने वाली है। माना जा रहा है कि लाड़ली बहनों को 3000 रुपये का बोनस मिलेगा।
चूंकि दिवाली अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में है और उससे पहले सभी लाभार्थी लड़कियों और महिलाओं को सरकार की ओर से 3000 रुपये का बोनस मिलेगा। यह राशि 1500 रुपये प्रति हर महीने से अलग से भुगतान की जाएगी। साथ ही कुछ महिलाओं को 2500 रुपये अतिरिक्त दिये जाएंगे। ऐसे में उनको कुल 55 सौ रुपये मिलेंगे।



पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह की बढी मुश्किल, उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई को दिए जांच के आदेश
मिडिल ईस्ट तनाव से रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले टूटी भारतीय मुद्रा
पश्चिम एशिया तनाव का असर: सेंसेक्स 976 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे
मैदान पर आक्रामक अंदाज पड़ा महंगा, अर्शदीप सिंह को भरना होगा जुर्माना
अनोखा सफर: फ्लाइट छूटी तो ट्रेन से मुंबई पहुंचे शिवम दुबे
फेस मास्क बनाम फेस पैक: आपकी स्किन के लिए कौन सा ज्यादा फायदेमंद?