डी शिवकुमार ने लगाया कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का आरोप
बेंगलुरु। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके. शिवकुमार ने गुरुवार को राजनीतिक विरोधियों पर काला जादू करवाने का आरोप लगाया। शिवकुमार ने कहा कि उनके पास विश्वसनीय जानकारी है कि केरल में राजराजेश्वरी मंदिर के पास सुनसान जगह पर अघोरियों द्वारा यज्ञ किया जा रहा है।उन्होंने कहा, मेरे और मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के खिलाफ तथा कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए यह अनुष्ठान किया जा रहा है। इस अनुष्ठान को 'राजा कंटक' और 'मारण मोहन स्तम्भन' यज्ञ कहा जाता है। शिवकुमार ने बताया कि अनुष्ठान में भाग लेने वालों ने इस घटनाक्रम की जानकारी दी है।
उन्होंने कहा कि अघोरियों के माध्यम से काले जादू के लिए जानवरों की बलि दी जा रही है। जब उनसे पूछा गया कि क्या भाजपा या जदएस के नेता इस अनुष्ठान को अंजाम दे रहे हैं, तो शिवकुमार ने कहा, मुझे पता है कि यह अनुष्ठान कौन कर रहा है। मुझे कोई परेशानी नहीं है। जिस शक्ति पर मैं विश्वास करता हूं, वह मेरी रक्षा करेगी।जब उनसे इस तरह के अनुष्ठान करने वाले व्यक्तियों के नाम बताने के लिए कहा गया, तो शिवकुमार ने कहा कि मीडिया को उन पर नाम बताने के लिए दबाव डालने के बजाय जांच करनी चाहिए। शिवकुमार ने बताया कि दो जून को बेंगलुरु में विधायकों की बैठक होगी।



पूर्व डिप्टी CM प्यारे लाल कंवर परिवार ट्रिपल मर्डर केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
धर्मेंद्र प्रधान का बयान: एनसीईआरटी-यूजीसी के नियमों पर विवाद टल सकता था
KKR vs MI: 35 मुकाबलों में किस टीम का दबदबा?
आंध्र प्रदेश विधानसभा में अमरावती पर बड़ा फैसला, सीएम नायडू का केंद्र से अनुरोध
IPL vs PSL: पाकिस्तान को फिर झटका, कमेंटेटर ने भी छोड़ा PSL
दुष्कर्म मामलों में गोपनीयता पर जोर, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट्स को दी चेतावनी