सरकारी जमीन पर चला निगम का बुल्डोजर
बिलासपुर । नगर निगम द्वारा अवैध कब्जे पर लगातार कार्यवाही जारी है। बता दें शहर के आस पास के इलाकों में सरकारी जमीन पर बेखौफ कब्जा किया जा रहा है, साथ ही अवैध प्लाटिंग भी की जा रही है। जिसे देखते हुए निगम कमिश्नर अमित कुमार ने निगम के अधिकारियों को कार्यवाही करने आदेशित किया है। जिस पर राजकिशोर नगर, शनि मंदिर के साथ ही अन्य क्षेत्रों में सरकारी जमीन पर किए गए कब्जे को हटाया था, इसी कड़ी में बुधवार को निगम की टीम मोपका धान मंडी रोड़ में शासकीय भूमि पर मनीष ओबरानी द्वारा बनाई गई बाउंड्री वॉल को तोडऩे की कार्यवाही की है। इस दौरान अतिक्रमण शाखा प्रभारी प्रमील शर्मा, संतोष वर्मा, शिव बहादुर जायसवाल समेत निगम की टीम मौजूद रही।



सरकार का बयान- घबराहट के कारण बढ़ी सिलेंडर बुकिंग
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनजातीय अंचल के विकास में खेत और किसान की अच्छी सेहत जरूरी : राज्यपाल पटेल
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट के बीच सिलेंडर छोड़ इंडक्शन पर शिफ्ट हुआ सागर गैरें
एमपी में राज्यसभा की एक सीट पर सस्पेंस, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर