जनसभा के दौरान देखने को मिली पीएम और सीएम की केमिस्ट्री
लखनऊ । सीएम योगी और पीएम मोदी के बीच की केमिस्ट्री से पूरा देश वाकिफ है। एक-दूसरे के प्रति सम्मान और विनम्रता का भाव इस केमिस्ट्री को लोगों के लिए अनुकरणीय बनाता है। मंगलवार को पीलीभीत में जनसभा के दौरान भी एक ऐसा ही वाकया सामने आया जब दोनों की यह केमिस्ट्री मीडिया के कैमरों में कैद हो गई। दरअसल, मंच का संचालन कर रही महिला नेता ने जब सीएम योगी को उद्बोधन के लिए आमंत्रित किया तो पीएम मोदी के बगल में बैठे सीएम योगी ने बेहद शालीनता का परिचय देते हुए सीट हटाकर पीएम मोदी के पीछे से जाने का प्रयास किया। यह देखकर पीएम मोदी ने पूरी विनम्रता के साथ सीएम योगी का हाथ पकड़कर उन्हें अपने सामने से जाने के लिए इशारा किया। इसके बाद सीएम योगी मुस्कुराते हुए अपने उद्बोधन के लिए आगे बढ़ गए। इस दृश्य को मीडिया के कैमरों ने गिरफ्त कर लिया और देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। पीएम मोदी की विनम्रता और सीएम योगी की शालीनता को देख लोगों ने इसे वाट्सएप पर भी खूब शेयर किया। पीएम और सीएम की इस केमिस्ट्री की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।



छतरपुर में एम्बुलेंस न मिलने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
सीएम मोहन यादव ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
Mohan Yadav ने Amit Shah से की मुलाकात, निगम-मंडल नियुक्तियों पर चर्चा
Indian National Congress नेत्री उर्मिला साकेत की नाराजगी, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा
रायपुर में साइबर फ्रॉड का नया तरीका, डेबिट कार्ड-आधार दिखवाकर ठगी
होली से पहले खाद्य विभाग सख्त, मिष्ठान भंडार और रेस्टोरेंट पर छापेमारी