उत्तराखंड में भूस्खलन से चारधाम यात्रा बाधित, एसडीआरएफ ने यात्रियों को निकाला
देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे एक बार फिर भटवाड़ी के पास भूस्खलन के कारण बाधित हो गया, जहां करीब 10 मीटर सड़क धंस गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और सड़क का हिस्सा किसी भी समय नदी में समा सकता है।
एसडीआरएफ और पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद हैं और फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। बीआरओ की टीम युद्धस्तर पर मार्ग को सुचारु करने के लिए कार्यरत है।
मौसम विभाग ने स्थिति को और गंभीर बताते हुए देहरादून, टिहरी, नैनीताल और चंपावत जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है।
मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल के अनुसार, आगामी पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है और कुछ पर्वतीय इलाकों में तेज बौछारें भी देखने को मिल सकती हैं। इससे भूस्खलन का खतरा और बढ़ गया है।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम की ताजा जानकारी के अनुसार ही यात्रा की योजना बनाएं।



क्या सच में 48 घंटे में असर करता है नीलम? जानिए रत्नों से जुड़ी मान्यताएं
आचार्य चाणक्य ने बताया महिलाओं की सबसे बड़ी ताकत क्या होती है
शिव के 12 स्वयंभू ज्योतिर्लिंग, क्या आप जानते हैं इनसे जुड़े अद्भुत फैक्ट्स?
राशिफल 12 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अकलतरा में 10 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
डिजिटल इंडिया की राह पर अबूझमाड़ : रायनार में मोबाइल टावर शुरू, वनांचल में गूँजेगी घंटी