कप्तान Nat Sciver Brunt पूरी सीरीज से बाहर
इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान नैट सिवर-ब्रंट भारतीय महिला टीम के विरुद्ध पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के शेष दो मैचों से चोटिल होने के कारण बाहर हो गईं। उन्हें बाईं जांघ में चोट लगी है। इंग्लैंड टीम प्रबंधन ने बताया कि टैमी ब्यूमोंट सीरीज के बाकी दोनों मैचों में टीम की कमान संभालेंगी।
ब्यूमोंट ने ब्रिस्टल में तीसरे मैच के दौरान भी सिवर-ब्रंट के मैदान से बाहर रहने के दौरान टीम की अगुवाई की थी। सिवर ब्रंट की जगह टीम में शीर्ष क्रम की बल्लेबाज माइया बाउचियर को शामिल किया गया है। ईसीबी के मुताबिक, स्कैन (जांच) से पता चला है कि ब्रिस्टल में लगी चोट के कारण नैट सिवर-ब्रंट भारत के विरुद्ध टी20 सीरीज के शेष मैचों को नहीं खेल पाएंगी।
सिवर-ब्रंट के तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए फिट होने की उम्मीद है। भारत पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे हैं। उसने पहले दो मैच जीते थे और तीसरा मैच केवल पांच रनों के करीबी अंतर से हार गया था।



महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त