अयोध्या के मिल्कीपुर में बीजेपी की जीत, लोकसभा चुनाव की हार का बदला लिया
अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने बाजी मार ली है. बीजेपी के चंद्रभानु पासवान ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अजीत प्रसाद को 60 हजार से अधिक वोटों से मात देते हुए जीत हासिल की है. माना जा रहा है कि मिल्कीपुर में जीत के साथ बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में अयोध्या में मिली हार का बदला ले लिया है.
मिल्कीपुर सीट पर 2024 लोकसभा चुनाव के बाद हुई खाली, सपा ने अवधेश प्रसाद को दिया था टिकट
यूपी में 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने मिल्कीपुर सीट से अवधेश प्रसाद को टिकट दिया था और उन्होंने जीत भी हासिल की थी. इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अवधेश प्रसाद को अयोध्या की सीट विधानसभा चुनाव लड़ा दिया था, जिसके बाद से यह सीट खाली थी.
मिल्कीपुर में नहीं चला अवधेश प्रसाद का जादू
समाजवादी पार्टी ने जिस अजीत प्रसाद को मैदान में उतारा था वो अवधेश प्रसाद के बेटे हैं. लोकसभा चुनाव में अयोध्या की सीट जीतने के बाद अवधेश प्रसाद सपा के पोस्टर बॉय के तौर पर उभर कर सामने आए. इसके बाद अब समाजवादी पार्टी ने उनके बेटे को मैदान में उतारा था, लेकिन सफलता नहीं मिली.



नहीं चली Aaditya Thackeray की, राज्यसभा जाएंगे Sharad Pawar
पीएम मोदी ने राजनीतिक और नैतिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया: Mallikarjun Kharge का बड़ा आरोप
राजेश राजौरा को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अनुराग जैन 5 दिन की छुट्टी पर
नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा
जियोपॉलिटिक्स के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi, चीफ गेस्ट होंगे Alexander Stubb