भोपाल इफ्तार के बाद गंगाजल से शुद्धिकरण, कॉलेज में तनाव
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के प्राइवेट कॉलेज में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी से बवाल मच गया. महाविद्यालय परिसर में आयोजित इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल हुआ जिसके बाद हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है और विरोध प्रदर्शन किया।
क्या है पूरा मामला?
भोपाल के नीलबड़ इलाके में स्थित एक प्राइवेट कॉलेज में इफ्तार पार्टी के कार्यक्रम से बवाल मच गया. ये पूरा मामला 11 मार्च का बताया जा रहा है. इस कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और प्रदर्शन किया. संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कॉलेज के मेन गेट पर पहुंचे और नारेबाजी की. हनुमान चालीसा का पाठ किया. बिगड़ते हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया।
गंगाजल से शुद्धिकरण किया गया
हिंदू संगठनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कॉलेज में इस्लामीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है. कार्यकर्ताओं ने कहा कॉलेज परिसर में धार्मिक कार्यक्रम नहीं होने चाहिए. वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने परिसर में गंगाजल छिड़कर शुद्धिकरण का दावा किया. पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक विश्व हिंदू परिषद के संयोजक जीतेंद्र चौहान ने कहा कि कॉलेज में धार्मिक एजेंडा चलाया जा रहा है, जिसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
कॉलेज का बयान आया सामने
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें कॉलेज के मुस्लिम छात्र-छात्राएं और अन्य कॉलेज स्टाफ इफ्तार करते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही हिंदू स्टूडेंट्स भी शामिल रहे. वहीं, कॉलेज प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा कि कॉलेज में सभी धर्मों के त्योहार मनाए जाते हैं. कुछ दिनों पहले होली मनाई गई. इफ्तार भी आपसी सौहार्द के तहत आयोजित किया गया।



Sonu Sood का सवाल: बरगी क्रूज हादसे पर कब रुकेगा मौत का सिलसिला?
IPL में इतिहास रचने की चाह, राहुल बोले- धोनी से प्रेरणा
Swati Maliwal का बयान: मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग
Harbhajan Singh का बयान: जनता के लिए लड़ना था, अब Y सिक्योरिटी पर सवाल
नशे में सदन चलाने का आरोप, Bhagwant Mann पर कांग्रेस-अकाली दल का हमला
‘अनधिकृत लोग स्ट्रांग रूम में घुसे’: Sougata Roy ने जताई चिंता