बालेन्दु दाधीच बने, आइकैन युनिवर्सल एक्सेस के नए एंबेसडर.
तकनीकविद् बालेन्दु शर्मा दाधीच को इंटरनेट डोमेन नामों का संचालन करने वाली वैश्विक संस्था आइकैन का युनिवर्सल एक्सेस एंबेसडर नियुक्त किया गया है। उनसे पूर्व भारत में पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा भी यूएएसजी एंबेसडर नियुक्त किए गए थे।
दाधीच माइक्रोसॉफ़्ट में निदेशक-
भारतीय भाषाएं और सुगम्यता के पद पर कार्यरत हैं। वे इंटरनेट सहित डिजिटल माध्यमों पर स्थानीय भाषाओं का प्रयोग निरंतर सुगम बनाने संबंधी वैश्विक प्रयासों में योगदान देंगे।
राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्री दाधीच केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की बहुभाषीय इंटरनेट गवर्निंग काउंसिल के भी सदस्य हैं।



रेखा और रानी मुखर्जी के साथ कीर्ति सुरेश ने बिताई यादगार शाम, साथ में नजर आईं बॉलीवुड की ‘महारानी’
1500 से ज्यादा सफल उड़ानों के बाद कैसे हुआ बड़ा क्रैश?
'जब खिलाड़ी से मिली मृगनयनी'; अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के साथ शेयर की फोटो, कहा- 'सरप्राइज मिलने वाला है'
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने किया रकुल प्रीत सिंह को इग्नोर, वायरल वीडियो पर लोगों ने कहा- ‘रकुल का अपमान किया’
आंखों पर काला चश्मा और गले में रुद्राक्ष की माला, ‘भूत बंगला’ से सामने आया अक्षय कुमार का नया लुक