बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने खुद को मारी गोली
लखनऊ । राजधानी के ठाकुरगंज इलाके में एक बुजुर्ग ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि उसने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मार ली। फिलहाल पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जबकि घटना की तफ्तीश की जा रही है। ठाकुरगंज इलाके के बाबा हजारा बाग मोहल्ले में बुधवार को ये घटना घटी। यहां रहने वाले 70 वर्षीय अब्दुल खालिक अक्सर बीमार रहते थे। इसके चलते वो डिप्रेशन का शिकार बन गए थे। माना जा रहा है कि इसको लेकर ही उन्होंने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। मौके पर पुलिस के आलाधिकारी और एसएचओ ठाकुरगंज मौजूद हैं और जांच पड़ताल की जा रही है।



छतरपुर में एम्बुलेंस न मिलने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
सीएम मोहन यादव ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
Mohan Yadav ने Amit Shah से की मुलाकात, निगम-मंडल नियुक्तियों पर चर्चा
Indian National Congress नेत्री उर्मिला साकेत की नाराजगी, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा
रायपुर में साइबर फ्रॉड का नया तरीका, डेबिट कार्ड-आधार दिखवाकर ठगी