‘धुरंधर 2’ की सफलता पर अक्षय कुमार ने जताई खुशी
अक्षय की फिल्म 'भूत बंगला' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की न सिर्फ दर्शकों ने, बल्कि फिल्म समीक्षकों और इंडस्ट्री के बड़े सितारों ने भी खूब तारीफ की है। सिर्फ 5 दिनों में फिल्म ने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। अक्षय ने 'धुरंधर 2' की सफलता के बीच हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज को लेकर अपनी राय दी है।
'भूत बंगला' की रिलीज लेकर अक्षय की राय
जब एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय से पूछा गया कि क्या 'धुरंधर 2' आजकल की एक्शन फिल्मों की लहर का जवाब है, तो अक्षय ने कहा कि उन्होंने किसी ट्रेंड का पीछा नहीं किया। उनका पूरा फोकस कहानी को मजबूत बनाने पर था। अक्षय ने कहा, 'धुरंधर दर्शकों के लिए एक्शन और रियलिस्टिक फिल्म है, जबकि 'भूत बंगला' पूरी फैमिली के लिए हॉरर कॉमेडी है। हमारे लिए अच्छी बात है कि अलग-अलग तरह की फिल्में चलें। इससे पूरा फिल्म उद्योग मजबूत होता है।'
अक्षय ने की 'धुरंधर 2' की तारीफ
अक्षय कुमार ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि 'धुरंधर 2' इतना अच्छा बिजनेस कर रही है। अक्षय ने कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि ‘धुरंधर 2’ फिल्म ने इतने सारे दर्शकों को अपनी ओर खींचा है। इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा को एक नया मुकाम दिया है। आमतौर पर तीन हफ्ते काफी होते हैं, यह फिल्म सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। अगर फिल्में अच्छी चलेंगी तभी हम सबके लिए काम के अवसर बढ़ेंगे।'
कब रिलीज हो रही है 'भूत बंगला'
फिल्म 'भूत बंगला' एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स और अक्षय कुमार की केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा बनाई जा रही है। यह प्रियदर्शन की पुरानी फिल्म 'भूल भुलैया' के बाद अक्षय कुमार की दूसरी हॉरर कॉमेडी है। 'भूत बंगला' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, मिथिला पालकर, जिस्सू सेनगुप्ता और मनोज जोशी जैसे कलाकार भी हैं। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन 'भूत बंगला' के अलावा 'हैवान' और 'हेरा फेरी 3' पर भी साथ काम कर रहे हैं।



दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर! 17 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री बंद, सफर प्रभावित
क्या धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लौटेगा छात्रों का भरोसा? शिक्षा संकट पर बड़ी बहस
अमेरिका में 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर बोले- 'राहा को यह फिल्म दिखाने के लिए उत्साहित हूं'
आज इन 5 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इंदौर-भोपाल में भी बरसेंगे बादल
कच्चा तेल, बॉन्ड यील्ड और ग्लोबल संकेतों से बाजार पर दबाव, निवेशक क्या करें?