सड़क हादसे में 6 कांवड़ियों की मौत
बागडोगरा । देवघर में भगवान शिव पर जल चढ़ा कर लौट रहे 6 कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत हुई। पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसा पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में हुआ। सोमवार को बाबाधाम से भगवान शिव पर जल चढ़ाकर कार सवार सिक्किम की ओर जा रहे थे। कांवड़िए बागडोगरा रिजर्व फॉरेस्ट स्थित जंगली बाबा मंदिर की ओर से जा रहे थे। सभी फांसीदेवा के दानागंज इलाके के रहने वाले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाबाधाम से आ रही कार अनियंत्रित होकर 6 लोगों को रौंदती हुई पलट गई। कार के परखच्चे उड़ गए। वाहन सवार सभी लोग घायल हो गए, जिन्हें मशक्कत के साथ निकाल कर अस्पताल भेजा गया।



IPL 2026 का शेड्यूल कब आएगा? BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने दिया बड़ा अपडेट
सरकार ने लोकसभा से मांगी ₹2.81 लाख करोड़ अतिरिक्त खर्च की अनुमति
सीएम की घोषणा के बाद भी अटकी कर्मचारियों की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना, 10 महीने में ड्राफ्ट नहीं
सूचना आयुक्त नियुक्ति में देरी पर उमंग सिंघार का हमला
IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस का बड़ा फैसला, दिग्गज बल्लेबाज बने बैटिंग कोच
जगदलपुर में सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर