मेघालय में बाढ़ से 10 की मौत
नई दिल्ली । मेघालय के साउथ गारो हिल्स जिले में तेज बारिश के बाद आई बाढ़ से 24 घंटे 10 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 7 लोग एक ही परिवार के थे। इसके बाद गसुआपारा में लैंडस्लाइड हुई। वहीं नेपाल में तेज बारिश की वजह से उत्तर प्रदेश के महराजगंज में 20 से ज्यादा गांव में बाढ़ जैसे हालात हैं। इससे करीब 50 हजार लोग प्रभावित हैं। इन गावों के स्कूल-कॉलेज और सडक़ें भी डूब चुकी हैं। गोरखपुर में भी 29 गांव बाढ़ में डूबे हैं।
उधर, पंजाब के लुधियाना में शनिवार देर रात आई आंधी आने से दुर्गा पंडाल गिर गया। इससे 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 15 लोग भी घायल हुए हैं। पंडाल के गिरने से मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति खंडित हो गई। आंधी में कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की भी सूचना है।



नमी भरी पुरवा से छाया धुंध का साया, 18 साल बाद मार्च में लौटा ऐसा मौसम
मार्च में पहली बार छत्तीसगढ़ में दिखी दिसंबर-जनवरी जैसी धुंध, तेजी से बढ़ते तापमान के बीच बदलाव
ऑस्कर में भारत का रिकॉर्ड: अब तक इन कलाकारों ने जीती ‘द गोल्डन बॉय’ ट्रॉफी
अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर फैंस को बड़ा सरप्राइज, फिल्म ‘AA22xA6’ का टीजर होगा लॉन्च
‘द केरल स्टोरी 2’ की मंगलवार को बढ़ी कमाई, ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल