अस्पताल में नर्स की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, जहरीली ड्रिप लगाकर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट
मेरठ। मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित हापुड़ रोड पर एक निजी अस्पताल में नर्स नेहा रानी (26) की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। नर्स की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही ओटी टेक्नीशियन प्रेमी सुरेश ने अपने साथी फरहान के साथ मिलकर की थी। आरोपी ने बेहद शातिर तरीके से जहरीली ड्रिप चढ़ाकर और सल्फास खिलाकर इस वारदात को अंजाम दिया था।
शादी के दबाव से परेशान होकर रची खौफनाक साजिश
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सुरेश पहले से ही शादीशुदा है और उसका एक पांच साल का बेटा भी है। इसके बावजूद पिछले सात महीनों से उसका मृतका के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। नर्स पिछले 15 दिनों से सुरेश पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर उसने अपने साथी के साथ मिलकर रास्ते से हटाने की साजिश रची।
शनिवार की सुबह जब नर्स अस्पताल पहुंची और उसने कमजोरी व तबीयत खराब होने की बात कही, तो आरोपी ने उसे ड्रिप लगाने का नाटक किया। इसी ड्रिप में उसने कोई जहरीला रासायनिक पदार्थ मिला दिया और बाद में बेहोशी की हालत में उसे सल्फास भी खिला दिया। वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपी ने खुद ही एक सुसाइड नोट लिखकर उसके कपड़ों में रख दिया था और बाद में पुलिस को गुमराह करने का नाटक किया।
क्राइम शो देखकर बनाया था हत्या का प्लान
पूछताछ में यह भी चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी पिछले 15 दिनों से यूट्यूब पर क्राइम आधारित नाटक और वीडियो देखकर हत्या करने और कानून से बचने के तौर-तरीके सीख रहा था। उसने अपने साथी फरहान को भी इस साजिश में शामिल किया था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों ने साथ बैठकर खाना खाया और पुलिस व परिजनों के सामने सहानुभूति का नाटक करने लगे।
हालांकि, अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज और पुलिस की तकनीकी जांच ने आरोपियों की एक-एक चाल का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।













कांग्रेस के टिकट फॉर्मूले पर छिड़ी बहस, रंधावा-वड़िंग के बीच रवनीत बिट्टू ने खोला मोर्चा
स्मृति ईरानी और अनुराग ठाकुर को मिल सकती है नई जिम्मेदारी, BJP में फेरबदल के संकेत
भारतीय सेना में गोरखा भर्ती पर फिर बढ़ी उम्मीद, लंबे इंतजार के बाद रास्ता खुल सकता है
मैनचेस्टर सुपरजाएंट्स ने रचा इतिहास, डेब्यू सीजन में जीता खिताब; संजीव गोयनका का पोस्ट छाया
केमिकल फैक्ट्री में धमाके के बाद भीषण आग, भरूच में मचा हड़कंप