30 की उम्र में गजब की फिट, जानें स्मृति मंधाना का फिटनेस रूटीन
नई दिल्ली । भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की उप-कप्तान और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना न केवल अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं, बल्कि उनकी लाजवाब फिटनेस भी हमेशा चर्चा में रहती है। महज 30 साल की उम्र में अपनी गजब की फिटनेस के पीछे कोई जटिल डाइट या अत्यधिक मेहनत नहीं, बल्कि एक अनुशासित और सरल रूटीन है। स्मृति मंधाना घर का बना सिंपल खाना पसंद करती हैं और वह पूरी तरह से वेजिटेरियन हैं, खासकर लैक्टो-ओवो-वेजिटेरियन डाइट फॉलो करती हैं, जिसमें अनाज, फल, सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स और अंडा शामिल होते हैं, लेकिन मीट-चिकन से दूरी बनाए रखती हैं। प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए वह प्रोटीन शेक और अंडे का सेवन करती हैं, साथ ही खुद को हाइड्रेट रखने के लिए खूब पानी और नारियल पानी भी पीती हैं।
स्मृति का मानना है कि शरीर की क्षमता बढ़ाने के लिए वर्कआउट में विविधता बेहद जरूरी है। वह हफ्ते में 6 दिन वर्कआउट करती हैं, जिसमें हर दिन कुछ अलग सेशन शामिल होता है। पैरों की मजबूती के लिए वह रोजाना रनिंग करती हैं और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए स्क्वाट्स, डेडलिफ्ट्स, लंजेस और पुल-अप्स जैसे व्यायाम करती हैं। वह अनुशासन के साथ वर्कआउट करती हैं और कभी एक भी दिन स्किप नहीं करतीं। अगर सुबह समय नहीं मिलता तो शाम को जिम जाती हैं।
अपनी डाइट में सख्ती बरतने के बावजूद, स्मृति की कुछ कमजोरियां भी हैं। उन्हें मारवाड़ी खाना और भेलपूरी बहुत पसंद है, जिसका स्वाद वह कभी-कभार चीट डे पर लेती हैं। मीठे से वह सख्त दूरी बनाकर रखती हैं, लेकिन अगर क्रेविंग होती है तो सेहतमंद डार्क चॉकलेट का विकल्प चुनती हैं। स्मृति मंधाना का फिटनेस मंत्र बेहद सीधा है: फिट रहने के लिए खुद को रूटीन और तय समय के साथ अनुशासित करना होगा। उनका मानना है कि एक दिन छोड़कर एक दिन वर्कआउट करने से कभी भी फिट नहीं रहा जा सकता, और एक संतुलित आहार फिटनेस का सबसे अहम हिस्सा है, जिसे हर किसी को अपनाना चाहिए।













राशिफल 15 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नीली क्रांति से संवरी नीलकंठ की जिंदगी: ‘मावा मीन मिशन’ और PMMSY ने बदली किस्मत, बेलगांव में स्वरोजगार से छाई आर्थिक खुशहाली
झगराखंड जलाशय में स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प
अनुसूचित जाति वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता से कार्य करें अधिकारी : मंत्री चौहान
मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : ए. श्रीजा
छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से बदली चीतुराम शोरी की जिंदगी