बैतूल।विनोद पातरिया। घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के बीजादेही थाना क्षेत्र के परसदा घाट में मोरन नदी में एक महिला का शव मिला। सूचना मिलने पर बीजादेही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मोरेल नदी के उफान पर होने के कारण आसपास के सभी रास्ते बंद होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए शाहपुर अस्पताल भिजवाने के लिए पुलिस कर्मियों ने महिला के शव को कंधे पर रखकर 9 किलोमीटर तक सड़क पर पहुंचाया। जिसके बाद वाहन की व्यवस्था कर  पोस्टमार्टम के लिए शाहपुर पहुंचाया।

 गया।

बीजादेही थाना प्रभारी बीएल उइके ने बताया कि मोरन नदी में  एक महिला का शव मिला। जिसकी सूचना मिलने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए शाहपुर अस्पताल भिजवाया जाना था। लेकिन आसपास रास्ते नदी के उफान पर होने के कारण बंद होने से  खेत के रास्ते से 9 किलोमीटर तक महिला के शव को कंधे पर रखकर पास के गांव डोडरामउ पहुंचाया गया।जहां पर वाहन की व्यवस्था कर शव को शाहपुर अस्पताल भिजवाया गया।  शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव की शिनाख्त नहीं होने के कारण दफना दिया गया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।