पंजाब से हारते ही CSK का शर्मनाक रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 में शुक्रवार को चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच दिलचस्प मुकाबला खेला गया। इस मैच में 210 रन का लक्ष्य देने के बावजूद सीएसके की टीम हार गई। पंजाब ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। इस हार के साथ ही चेन्नई की टीम ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
पंजाब के खिलाफ 200+ बनाने के बाद हार
आईपीएल की मजबूत टीम मानी जाने वाली पांच बार की चैंपियन सीएसके के लिए पंजाब किंग्स सबसे बड़ा खतरा साबित हुई है। पंजाब ने एक बार फिर से सीएसके के खिलाफ 200 से अधिक रन का लक्ष्य हासिल किया। पंजाब ने सीएसके के खिलाफ कुल पांचवीं बार 200 से अधिक रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया है।
चेन्नई के खिलाफ छह में से पांच बार जीता पंजाब
चेन्नई ने कुल छह बार पंजाब के खिलाफ 200 या उससे अधिक रन पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाया और पांच बार उन्हें हार मिली है। टी20 क्रिकेट में 200 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद सबसे ज्यादा मैच गंवाने के मामले में सीएसके की टीम पहले नंबर पर है। दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज है जो 200 से अधिक रन बनाने के बाद भी चार बार हारी है।
नौ बार 200+ का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया
शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब ने आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा बड़ा लक्ष्य हासिल किया। आईपीएल 2025 में पंजाब ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 262 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया था। यह आईपीएल इतिहास का सफलतम चेज है। पंजाब की टीम ओवरऑल नौ बार 200 या उससे अधिक का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर चुकी है। आईपीएल में पंजाब के इस रिकॉर्ड के आसपास भी कोई टीम नहीं है। ओवरऑल टी20 में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम है, जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सात बार यह उपलब्धि हासिल की है।
मैच में क्या हुआ?
मैच पर नजर डालें तो टॉस जीतकर पंजाब ने गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने आयुष म्हात्रे के 43 गेंदों पर पांच छक्कों और छह चौकों की मदद से बनाए 73 रनों की पारी की बदौलत पांच विकेट पर 209 रन बनाए थे। इसके अलावा शिवम दुबे ने 27 गेंदों पर 45 और सरफराज खान ने 12 गेंदों पर एक छक्के और छह चौकों की मदद से 32 रन बनाए।
पंजाब ने प्रियांश के 11 गेंदों पर 39, प्रभसिमरन के 34 गेंदों पर 43, और कप्तान श्रेयस अय्यर के 29 गेंदों पर तीन छक्कों और चार चौकों की मदद से बनाए 50 रनों की मदद से 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 210 रन बनाकर पांच विकेट से मैच जीत लिया।



राहुल गांधी का बड़ा दावा: विपक्ष ने संसद में संविधान पर होने वाले हमले को विफल किया।
अवैध चांदी रिफाइनरी का भंडाफोड़: छापेमारी में भारी मात्रा में केमिकल और मशीनरी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।
हॉर्मुज पर फिर संकट: ईरान ने लगाया सैन्य कंट्रोल
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: ग्वालियर लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा घूसखोर क्लर्क, 60 हजार में तय हुआ था सौदा।
भोपाल में 50 हजार शिक्षकों की हुंकार: "25 साल की सेवा के बाद अब परीक्षा की कैसी शर्त?"
तालाब में नहाने गई चार सहेलियां डूबीं, दो को ग्रामीणों ने बचाया, दो की दर्दनाक मौत