लंबा जीना है तो अपनी प्लेट में शामिल करें ये पांच चीजें! इनमें है सभी अहम तत्व
5 Foods for Longevity: लंबा और स्वस्थ जीवन जीने की चाह हर किसी में होती है, लेकिन इसके लिए सिर्फ मेहनत या व्यायाम ही पर्याप्त नहीं है। हम सभी को ये समझने की जरूरत है कि हमारी रोजमर्रा की डाइट यानी खाने की थाली में शामिल चीजें सीधे तौर पर हमारी सेहत और उम्र पर असर डालती हैं। डॉक्टर भी कहते हैं कि सही पोषण और संतुलित आहार लेने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, दिल और दिमाग स्वस्थ रहते हैं और ऊर्जा बनी रहती है। विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ खास खाद्य पदार्थ ऐसे हैं, जिन्हें रोजाना खाने से लंबा जीवन और बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सकता है। इनमें प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजें शामिल होती हैं।अगर आप भी अपनी थाली को हेल्दी बनाना चाहते हैं और उम्र बढ़ाने के साथ-साथ जीवन की गुणवत्ता भी सुधारना चाहते हैं, तो यहां हम आपको पांच ऐसी जरूरी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपने भोजन में अवश्य शामिल करें।
हरी पत्तेदार सब्जियां
- हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, ब्रोकली, सरसों का साग आदि विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं।
- इनमें मौजूद विटामिन A, C, K और फोलेट हृदय, आंखों और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।
- एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करता है।
- इसकी वजह से लोगों की उम्र बढ़ती है।
फल
- फल जैसे सेब, केला, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, संतरा और अनार प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।
- इनमें प्राकृतिक शुगर, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं जो हृदय, पाचन और मेटाबॉलिज्म के लिए फायदेमंद हैं।
- रोजाना 2-3 सर्विंग फल लेने से दिल और दिमाग दोनों स्वस्थ रहते हैं।
नट्स और बीज
- नट्स और बीज जैसे बादाम, अखरोट, चिया और फ्लैक्ससीड हृदय स्वास्थ्य, मस्तिष्क के विकास और ऊर्जा बढ़ाने में मदद करते हैं।
- इनमें हेल्दी फैट्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और फाइबर मौजूद होते हैं।
- नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है और मस्तिष्क तेज रहता है।
दाले
- मूंग, मसूर, राजमा, छोले जैसी दालें प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं।
- प्रोटीन मसल्स के निर्माण और रिपेयर के लिए जरूरी है।
- दालों में फाइबर और आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है।
- दालें पाचन और रक्त स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।
दही
- दही पाचन सुधारने, प्रोबायोटिक्स और कैल्शियम देने के लिए जरूरी हैं।
- ये हड्डियों को मजबूत रखते हैं, पेट की सेहत सुधारते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।



नीतीश कुमार पहली बार बने राज्यसभा सांसद, सी. पी. राधाकृष्णन ने दिलाई सदस्यता
केकेआर मैच में मुकुल चौधरी की बल्लेबाजी पर फिदा हुए सुनील गावस्कर
कृति सैनन पहुंचीं भोपाल, कक्षा से पंचायत तक विकास कार्यों का लिया जायजा
पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के छोटे भाई का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
सिनेमाघरों में रिलीज ‘डकैत’, जानें आदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की फिल्म की पूरी डिटेल
अनुराग कश्यप ने ‘लुटेरा’ से जुड़ा किस्सा बताया, रणवीर सिंह को लेकर कही दिलचस्प बात