पलारी में ठेकेदार की संदिग्ध मौत, फिल्टर प्लांट में मिला शव
बलौदाबाजार : जिले के नगर पंचायत पलारी में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब महानदी नल जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने वाले ठेकेदार की लाश फिल्टर प्लांट परिसर में मिली। Balodabazar contractor death की यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है, क्योंकि शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, ठेकेदार का शव रोहंसी रोड स्थित फिल्टर प्लांट की ऊपरी मंजिल पर औंधे मुंह पड़ा हुआ मिला। मृतक के माथे पर हल्के चोट के निशान और खून बहने के प्रमाण भी देखे गए हैं। बताया जा रहा है कि घटना शनिवार दोपहर की है। उस समय ठेकेदार कार्यस्थल पर अकेला मौजूद था, जबकि मजदूर महानदी–अमेठी क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने के काम में गए हुए थे।
इसी दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदार से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन कॉल का कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर विभाग के एक कर्मचारी को फिल्टर प्लांट भेजा गया। जब कर्मचारी ऊपरी मंजिल पर पहुंचा, तो वहां ठेकेदार का शव जमीन पर पड़ा मिला। इसके बाद तत्काल थाना पलारी पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। प्रारंभिक जांच में कोई भी वस्तु या परिस्थिति संदिग्ध नहीं पाई गई है। कमरे की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए।
Balodabazar contractor death मामले में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।



NCP में सियासी हलचल, Parth Pawar ने किया Praful Patel और Sunil Tatkare का बचाव
मालदा: SIR में शामिल न्यायिक अधिकारियों को बनाया बंधक, वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने का विरोध
अमित शाह की हुंकार: पूरा बंगाल ममता को विदाई देने के लिए तैयार
कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए CBSE ने जारी किया नया सिलेबस
निजी जमीन पर बना सरकारी भवन, अब बन रहा शराब का अड्डा